Study

Varg Ka Parimap | वर्ग का क्षेत्रफल, विकर्ण और वर्ग की परिभाषा

varg ka parimap kya hota hai

Varg Ka Parimap क्या होता है इससे पहले आप को वर्ग की परिभाषा को भी जानना जरुरी है। इस लेख में हम वर्ग के बारे में विस्तार से बात करेंगे जैसे Varg Ka parimap क्या होता है, वर्ग का क्षेत्रफल कैसे निकलते है, वर्ग के विकर्ण क्या है। इस लेख में आपको वर्ग के सभी फॉर्मूले ज्ञात हो जायेंगे।

वर्ग की परिभाषा

वर्ग जिसे अंग्रेजी भाषा में स्क्वायर (Square) कहा जाता है। वर्ग की परिभाषा में वर्ग एक समतलीय ज्यामितीय आकृति (2D shape) है जो की चार सीधी लाइन से बना है, इसकी चारों भुजाएँ समान लंबाई की होती हैं और चारों कोनों के कोण 90 डिग्री अर्थात समकोण होते हैं। अगर आम भाषा में कहे तो इसकी विपरीत भुजाएँ समांतर होती हैं और वर्ग एक चकोर की तरह दिखाई देता है। वर्ग के विकर्ण (diagonal) समान होते हैं और एक-दूसरे को बिलकुल सेंटर से समद्विभाजित (bisect) करते हैं। वर्ग के विकर्ण भी 90° के कोण पर एक-दूसरे को काटते हैं।

Varg Ka Parimap – वर्ग का परिमाप

Varg Ka Parimap का अर्थ होता है कि जो इसकी बाहर वाली भुजा है इनकी कुल लम्बाई कितनी है जैसे वर्ग की चार भुजाएं है तो वर्ग के परिमाप का सूत्र नीचे दिया गया है।
वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा

varg ka parimap

Varg Ka Parimap कैसे निकालते है और अगर परिमाप पता है तो उससे भुजा की लम्बाई कैसे निकालते है इसके बारे में कुछ प्रश्न दिए गए है।

प्रश्न : यदि किसी वर्ग की भुजा 6 सेमी है, तो उसका परिमाप क्या होगा?
उत्तर : varg ka parimap = 4 × 6 = 24 सेमी

प्रश्न : एक वर्ग की भुजा 9 सेमी है। इसका परिमाप ज्ञात करें।
उत्तर : परिमाप = 4 × 9 = 36 सेमी

प्रश्न : यदि varg ka parimap 48 सेमी है, तो उसकी भुजा कितनी होगी?
उत्तर : भुजा = परिमाप ÷ 4 = 48 ÷ 4 = 12 सेमी

प्रश्न : एक वर्ग का परिमाप 200 सेमी है, तो उसकी भुजा कितनी होगी?
उत्तर : भुजा = परिमाप ÷ 4 = 200 ÷ 4 = 50 सेमी

Suraj Ka Asli Rang Kya Hai?

Aa Ki Matra Wale Shabd

Varg Ka Kshetrafal – वर्ग का क्षेत्रफल

Varg Ka Kshetrafal कैसे निकालते है वर्ग का क्षेत्रफल निकालने के लिए आपको वर्ग की भुजा का पता होना जरुरी है या वर्ग के विकर्ण पता होने चाहिए और आप वर्ग के परिमाप से भी वर्ग का क्षेत्रफल निकल सकते है आपको इसके सभी सूत्र नीचे दिए गए है:
वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा = भुजा²
(वर्ग का क्षेत्रफल = s²)
वर्ग का क्षेत्रफल = विकर्ण ² /2
(वर्ग का क्षेत्रफल = A²/2)
वर्ग का क्षेत्रफल = परिमाप ² /16
(वर्ग का क्षेत्रफल = p²/16)

Varg Ka Kshetrafal

प्रश्न 1 : यदि किसी वर्ग की भुजा 4 सेमी है, तो उसका क्षेत्रफल क्या होगा?
उत्तर : क्षेत्रफल = 4 × 4 = 16 वर्ग सेमी

प्रश्न 2 : एक वर्ग की भुजा 7 सेमी है। उसका क्षेत्रफल ज्ञात करें।
उत्तर : क्षेत्रफल = 7 × 7 = 49 वर्ग सेमी

प्रश्न 3 : यदि वर्ग का एक विकर्ण 12 सेमी हो, तो उसका क्षेत्रफल क्या होगा?
उत्तर : वर्ग का क्षेत्रफल = विकर्ण ² /2 वर्ग सेमी = 12 ² /2 वर्ग सेमी = 72 सेमी

प्रश्न 4 : एक वर्ग का परिमाप 32 सेमी है। उसका क्षेत्रफल ज्ञात करें।
उत्तर : वर्ग का क्षेत्रफल = p²/16 = 32 ²/16 = 64

प्रश्न 5 : यदि वर्ग की भुजा 20 सेमी हो, तो उसका क्षेत्रफल क्या होगा?
उत्तर : क्षेत्रफल = 20 × 20 = 400 वर्ग सेमी

प्रश्न 6 : एक वर्ग का क्षेत्रफल 81 वर्ग सेमी है। उसकी भुजा कितनी होगी?
उत्तर : भुजा = √81 = 9 सेमी

प्रश्न 7 : यदि वर्ग की भुजा 25 सेमी हो, तो उसका क्षेत्रफल ज्ञात करें।
उत्तर : क्षेत्रफल = 25 × 25 = 625 वर्ग सेमी

प्रश्न 8 : एक वर्ग का क्षेत्रफल 169 वर्ग सेमी है, तो उसकी भुजा कितनी होगी?
उत्तर : भुजा = √169 = 13 सेमी

प्रश्न 9 : यदि वर्ग की भुजा 5.5 सेमी हो, तो उसका क्षेत्रफल ज्ञात करें।
उत्तर : क्षेत्रफल = 5.5 × 5.5 = 30.25 वर्ग सेमी

प्रश्न 10 : एक वर्ग की भुजा 2.8 मीटर है। उसका क्षेत्रफल मीटर² में ज्ञात करें।
उत्तर : क्षेत्रफल = 2.8 × 2.8 = 7.84 वर्ग मीटर

Varg Ka Vikarn – वर्ग का विकर्ण

Varg Ka Vikarn वर्ग के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक जाता है वर्ग में दो विकर्ण होते है जो एक दूसरे को 90 डिग्री के कोण पर काटते है। Varg Ka Vikarn अगर आपको पता है तो आप उससे का क्षेत्रफल निकल सकते है इसका सूत्र नीचे दिया गया है।

वर्ग का विकर्ण (d) = √2 × भुजा
d = 1.414 × भुजा

varg ka vikarn

प्रश्न 1 : यदि वर्ग की भुजा 5 सेमी है, तो उसका विकर्ण कितना होगा?
उत्तर : विकर्ण = 1.414 × 5 = 7.07 सेमी

प्रश्न 2 : एक वर्ग की भुजा 10 सेमी है। उसका विकर्ण ज्ञात करें।
उत्तर : विकर्ण = 1.414 × 10 = 14.14 सेमी

प्रश्न 3 : यदि वर्ग की भुजा 8 सेमी हो, तो उसका विकर्ण क्या होगा?
उत्तर : विकर्ण = 1.414 × 8 = 11.31 सेमी

प्रश्न 4 : एक वर्ग की भुजा 12 सेमी है। उसका विकर्ण ज्ञात करें।
उत्तर : विकर्ण = 1.414 × 12 = 16.97 सेमी

प्रश्न 5 : यदि वर्ग की भुजा 15 सेमी हो, तो उसका विकर्ण क्या होगा?
उत्तर : विकर्ण = 1.414 × 15 = 21.21 सेमी

Varg Ki Visheshta – वर्ग की विशेषताएं

वर्ग एक विशेष प्रकार का चतुर्भुज है और इसकी बहुत सी विशेषताएँ होती हैं जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

  • भुजाओं से संबंधित विशेषताएँ : वर्ग की चारों भुजाएँ समान होती हैं। विपरीत भुजाएँ समांतर (Parallel) होती हैं।
  • कोणों से संबंधित विशेषताएँ : वर्ग के चारों कोण 90° (समकोण) होते हैं। विकर्णों द्वारा बने कोण भी 90° के होते हैं।
  • विकर्णों से संबंधित विशेषताएँ : वर्ग के दोनों विकर्ण समान होते हैं। विकर्ण एक-दूसरे को समद्विभाजित (Bisect) करते हैं। विकर्ण एक-दूसरे को 90° के कोण पर काटते हैं।
  • क्षेत्रफल और परिमाप : परिमाप (Perimeter) = 4 × भुजा
    क्षेत्रफल (Area) = भुजा²
    विकर्ण (Diagonal) = √2 × भुजा
  • अन्य विशेषताएँ : वर्ग आयत (Rectangle) और समचतुर्भुज (Rhombus) दोनों का विशेष रूप है। इसे सममितीय (Symmetrical) आकृति माना जाता है। वर्ग में रोटेशनल सममिति (Rotational Symmetry) 90°, 180°, 270° और 360° पर होती है। इसके 4 अक्षीय सममिति (Lines of Symmetry) होते हैं।

Conclusion

Varg Ka Primap Kya Hai – उम्मीद करता हूँ इसके बारे में आपको अपने सभी प्रशनों के जवाब मिल गए होंगे। अगर आपको सबसे गर्म आग किस रंग की होती है? Varg Ka Parimap और Varg Ka Kshetrafal इस लेख के बारे में और जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। Varg Ka Parimap लेख आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और आप दोस्त रिश्तेदारों से यह जरूर शेयर करें। यदि आपको किसी विशिष्ट विषय पर मदद चाहिए, तो कृपया विस्तृत जानकारी कमेंट बॉक्स और हमें कॉन्टेक्ट करके साझा करें।धन्यवाद।

InfoHindime

InfoHindiMe टीम की कोशिश है कि इन्टरनेट, स्टडी, क्रिप्टोकरेंसी, टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े टॉपिक्स के बारे में जानकारी आपसे शेयर करना, उम्मीद करते है आपको हमारा काम पसन्द आयेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button